खेल भावना, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और बेहतर स्वास्थ्य का संदेश दे रही UGB Champions League T20

नैनीताल ।उत्तराखंड ग्रामीण बैंक द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों में खेल भावना, प्रतिस्पर्धात्मक सोच, आपसी समन्वय तथा उत्तम स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से UGB Champions League T20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन इंदिरा गांधी अंतराष्ट्रीय स्टेडियम, गोलापार, हल्द्वानी में किया जा रहा है।
चार दिवसीय इस क्रिकेट प्रतियोगिता में बैंक के छह रीजन की छह टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन 10 सितंबर को उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के महाप्रबंधक श्री राजीव प्रकाश द्वारा किया गया। उद्घाटन अवसर पर बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री कमल वर्मा, प्रबंधक श्री दीपक पांडे, श्री विमल सिंह सहित बैंक के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
उद्घाटन अवसर पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए बैंक प्रबंधन ने खेलों को स्वस्थ जीवनशैली और सकारात्मक कार्य संस्कृति का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। प्रतियोगिता के माध्यम से बैंक के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को एक-दूसरे के साथ बेहतर संवाद, टीम भावना और सहयोग की भावना विकसित करने का अवसर भी मिल रहा है।
बैंक प्रबंधन द्वारा कार्यस्थल की व्यस्तताओं के बीच कर्मचारियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए इस प्रकार के खेल आयोजनों का आयोजन निश्चित रूप से प्रशंसनीय एवं अनुकरणीय पहल है। इससे कर्मचारियों में ऊर्जा, उत्साह और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ बैंक परिवार में आपसी सौहार्द भी मजबूत होगा।
प्रतियोगिता का समापन बैंक के अध्यक्ष माननीय श्री हरिहर पटनायक द्वारा 13 सितंबर 2026 को संपन्न होग़ा











