डी एस बी कॉलेज नैनीताल के इतिहास विभाग में शोधार्थी तथा अध्यापक रहे प्रो अरुण कुमार मित्तल का कल रात लखनऊ में हृदयाघात से स्वर्गवास हो गया

नैनीताल । डी एस बी कॉलेज नैनीताल के इतिहास विभाग में शोधार्थी तथा अध्यापक रहे प्रो अरुण कुमार मित्तल का कल रात लखनऊ में हृदयाघात से स्वर्गवास हो गया। वे 73 वर्ष के थे।
प्रो मित्तल 1976 से 1988 तक प्रवक्ता तथा 1988 से 1989 तक रीडर रहे.
तदोपरांत प्रोफेसर होकर गोरखपुर विश्विद्यालय गए ।प्रॉफ मित्तल राम मनोहर लोहिया अवध विश्विद्यालय,
फैजाबाद के कुलपति भी रहे।
कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ कूटा ने डॉ मित्तल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है ।
​कूटा ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की तथा श्रद्धांजलि दी है। कूटा की तरफ से प्रॉफ ललित तिवारी , प्रॉफ नीलू लोध याल डॉ दीपक कुमार , डॉ युगल जोशी ,डॉ संतोष कुमार ,डॉ अनिल बिष्ट ,डॉ शिवांगी ,डॉ दीपिका गोस्वामी ,डॉ अशोक कुमार ,डॉ कुबेर गिनती , सहित एलुमनी सेल की तरफ से डॉ बी एस कालाकोटी , डॉ ज्योति कांडपाल ,डॉ मीना पांडे ,डॉ भुवन आर्य , डॉ अनिल जोशी ,डॉ संजय घिल्डियाल , डॉ रितेश साह ,डॉ भुवन शर्मा ,डॉ कुसुम शर्मा , दीपाली सह ,पार्वती जोशी सहित श्री राम सेवक सभा के अध्यक्ष मनोज साह ,अशोक साह ,जगदीश बावरी , राजेंद्र बिष्ट ,बिमल साह , बिमल चौधरी ने शोक व्यक्त किया है ।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट को ‘भारत गौरव पुरस्कार 2026’, उत्तराखण्ड के लिए गौरव का क्षणयह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त करने वाले प्रदेश के प्रथम कुलपति बने प्रो. बिष्ट
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad