एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने नैनी झील में सफाई अभियान चलाया

नैनीताल l नगर कांग्रेस कमेटी ,नैनीताल के तत्वाधान में NSUI परिवार से जुड़े नए छात्रों द्वारा प्रातः काल में झील-सफाई का कार्यक्रम रखा गया। इस अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने NSUI से जुड़े नए छात्रों की “झील-सफाई कार्यक्रम” की पहल का स्वागत करते हुए, आगे भी झील व पर्यावरण संरक्षण के कार्यक्रमों को जारी रखने का आग्रह किया गया।इस पुनीत कार्य में NSUI से जुड़े नए साथियों प्रियांशु बिष्ट, आयुष आर्य,हर्षित बिष्ट ,सूरज चौधरी, अभिषेक आर्य,अमित चम्याल,श्रेयस नैनवाल,नितिन कुमार,शुभम मेहता, मोहित पांडे ,पर्व जोशी, जयवर्धन चंद्रा, राकेश जोशी ,भास्कर जोशी, हरीश तिवारी एवं नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल, महामंत्री कैलाश अधिकारी व संयुक्त सचिव बंटू आर्य आदि शामिल हुए।












