मैट्रोपोल कम्पाउंड के 128 अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी, अतिक्रमण नहीं हटा तो बलपूर्वक हटाया जाएगा

नैनीताल। नैनीताल के मेट्रोपोल कम्पाउंड क्षेत्र में 128 अतिक्रमणकारियों को जिला प्रशासन ने नोटिस जारी कर दिए हैं। जल्द ही अतिक्रमण नहीं हटाया तो जिला प्रशासन बलपूर्वक अतिक्रमण हटाएगा।

जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल के निर्देश पर नगर पालिका व राजस्व की संयुक्त टीम ने
मल्लीताल मेट्रोपोल कम्पाउंड में सर्वे व सीमांकन किया था। सर्वे रिपोर्ट में मेट्रोपोल क्षेत्र में अतिक्रमण किया गया है। जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल के निर्देश के बाद एसडीएम राहुल साह ने मेट्रोपोल क्षेत्र में 128 अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर दिए हैं। एसडीएम ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर लोग अपने दस्तावेजों के साथ कार्यालय में प्रस्तुत होंगे। बताया कि नोटिस प्राप्ति के 15 दिन के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाने पर विधिक करवाई करते हुए अतिक्रमण हटा दिया जाएगा। साथ ही अतिक्रमण हटाने में व्यय की वसूली भी अतिक्रमणकारियों से की जाएगी।