नगर में गंदगी करने पर नगर पालिका की टीम ने 1 दर्जन से अधिक लोगों का चालान किया

नैनीताल। नगर में गंदगी फैलाने वालों को लेकर नगर पालिका सख्त हो गई है। जिसके चलते पालिका गंदगी फैलाने पर लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। बता दें कि नगर में गंदगी न फैलाने को लेकर नगर पालिका लगातार लोगों को निर्देशित करते आ रही है। लोगों को जागरूक करने के लिए पालिका कर्मी लगातार मुनादी करते भी नजर आते हैं लेकिन उसके बाद भी लोग बाज नहीं आ रहे। मल्लीताल और मालरोड, बारापत्थर में फड़ लगाने वाले रोजाना गंदगी फैला रहे हैं जिसके चलते नगर की छवि खराब हो रही है। नगरपालिका के कर निरीक्षक हिमांशु चंद्रा ने गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ अभियान चला दिया है। गन्दगी करने पर चालानी कार्यवाही की जिसके तहत 19 लोगो के 250 के 2 लोगो के 500 -500 कुल 5750 गंदगी अर्थदंड वसूला गया इस दौरान कर निरीक्षण हिमांशु चंद्रा , विक्की, संजय, सनी आदि मौजूद थे l पालिका के ईओ आलोक उनियाल ने बताया कि अभियान लगातार चलाया जा रहा है। गंदगी करने वालों के खिलाफ लगातार कारवाई की जाएगी।