संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर आज 20वें दिन भी निगम मुख्यालय देहरादून में आंदोलन जारी रहा

नैनीताल l संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर आज 20वें दिन भी निगम मुख्यालय देहरादून में आंदोलन जारी रहा। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी ने कहा कि कर्मचारी अपनी एक सूत्री मांग नियमितीकरण को लेकर आंदोलनरत हैं। उन्होंने कहा कि आंदोलन के साथ-साथ निगम के कर्मचारी पर्यावरण संरक्षण के तहत पौधारोपण भी कर रहे हैं।
साथ ही। एक पौधा एक मांग ।।के तहत राज्य के माननीय मंत्री गणों को एक सूत्री मांग नियमितीकरण संबंधी ज्ञापन व पौधा दिया जा रहा है। यह निरंतर जारी रहेगा।
आज धरना कार्यक्रम मे रमेश कपकोटी पीतांबर दुमका गौतम कुमार संजय भट्ट जयपाल बिस्ट श्यामलाल सेंजवाल सुमेर सिंह वेद प्रकाश पदम सिंह त्रिभुवन योगेश धामी महेश कुमार दास महेश चंद्र महिमन कफ़लिया
सहित निगम कर्मी उपस्थित रहे धरना स्थल में 13 जनपदों के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad