नैनीताल में मां नंदा देवी महोत्सव बुधवार से, तैयारी पूरी

नैनीताल ।श्री राम सेवक सभा द्वारा आयोजित उत्तराखंड की संस्कृति तथा परंपरा श्री नंदा देवी महोत्सव का शुभारंभ 16 सितंबर 2026 को सभा भवन में अपरान्ह 2 बजे से किया जाएगा तत्पश्चात कदली दल मंगोली को रवाना होगा । परंपरा अनुरूप सभा भवन में उदघाटन पर लाल तथा सफेद ध्वज दल को प्रदान किया जाएगा तथा 124 वे महोत्सव का शुभारंभ होगा । सभा के अध्यक्ष मनोज साह तथा महासचिव जगदीश बावरी ने सभी को आमंत्रित किया है । दिनांक 17 सितंबर को तल्लीताल वैष्णवी देवी मंदिर से अपरान्ह 230 बजे कदली वृक्ष का नगर भ्रमण शुरू होगा जो जन परंपराएं की अद्भुत मिसाल है।मेला क्षेत्र में लगे दुकानें एवं झूले कौतूहल का विषय बन रहे है ।









