कोविड को लेकर बीडी पांडे अस्पताल में मॉकड्रिल की

नैनीताल। जिला प्रशासन के निर्देश पर बीडी पांडे अस्पताल में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के लिए तैयारियों को लेकर मॉकड्रिल की गई। इस दौरान पीएमएस ने स्टाफ के साथ कोविड गाइडलाइन व अन्य जानकारियां सांझा की।

बीडी पांडे अस्पताल के पीएमएस डॉ. एलएमएस रावत ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर अस्पताल में कोरोना संक्रमण में बचाव को लेकर पूर्वाभ्यास किया गया। उन्होंने बताया कि दो दिन पूर्व से इसकी तैयारी कर दी गई थी। जिसके बाद मंगलवार की सुबह 11 बजे से मॉकड्रिल शुरू कर दी गई। बताया कि मॉकड्रिल के दौरान ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट, आक्सीजन कंसन्ट्रेटर , आईसीयू,
कोविड वार्ड का निरीक्षण किया। कहा कि लोग कोविड गाइड लाइन का पालन कर कोरोना से बचें साथ ही कोरोना के लक्षण दिखने पर कोविड जांच जरूर कराएं। इस दौरान डॉ. वीके पुनेरा, डॉ. अनिरुद्ध गंगोला, डॉ. संजय खर्कवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट अरविंद सिंह पडियार केशव पंत मेट्रन शशिकला पांडे व जितेश मौजूद थे।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वाधान में गुरुवार को राजकीय इंटर कॉलेज नाैकुचियाताल के प्रांगण में न्याय पचांयत थपलिया महरा गांव का खेल महाकुंभ प्रतियोगिता आयोजन किया गया
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad