बलिया नाला के लिए 200 करोड़ से अधिक रुपए स्वीकृत करने पर विधायक सरिता आर्या ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया

नैनीताल। बलिया नाला क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से भूस्खलन के चलते भूस्खलन हरी नगर और जीआईसी स्कूल तक पहुंच गया था क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ था और प्रशासन द्वारा वहां निवास कर रहे लोगों को दुर्गा पूर्व स्थापित किया गया था लगातार क्षेत्र में सरकार से ट्रीटमेंट की मांग की जा रही थी और लोगों का सपना पूरा हो गया है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बलिया नाला ट्रीटमेंट के लिए 200 करोड़ रुपए से अधिक की राशि स्वीकृत कर दी है अब जल्दी ही बलिया नाले में ट्रीटमेंट प्रारंभ हो जाएगा धनराशि स्वीकृत होने पर क्षेत्रीय विधायक सरिता आर्या ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल बलियानाला के लिए प्रमुख सचिव को निर्देश करते हुए 200 करोड़ से अधिक रुपए स्वीकृत कर दिए हैं उन्होंने कहा प्रमुख सचिव ने बलियानाला ट्रीटमेंट कार्य की सहमति प्रदान कर दी गई है l विधायक सरिता आर्या ने कहा कि हर वर्ष बरसात में बलिया नाला क्षेत्र में लगातार भूस्खलन होता है जिससे दर्जनों परिवार खतरे की जद में थे। और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बता दे बीते महीनों नैनीताल दौरे पर मुख्यमंत्री आए थे और विधायक सरिता आर्या ने मुख्यमंत्री का काफिला रुकवा कर कैला खान रोड से बलिया नाला क्षेत्र का निरीक्षण भी कराया था। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने बलिया नाला क्षेत्र मैं जल्दी ही ट्रीटमेंट कराने का वादा किया था और संज्ञान लेते हुए 200 करोड़ रुपए से अधिक धनराशि स्वीकृत कर दी है विधायक सरिता ने उनका आभार व्यक्त किया है और कहा मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश आगे बढ़ रहा है और विकास की लहर दौड़ रही है। बलिया नाला ट्रीटमेंट को लेकर कृष्णापुर हरि नगर क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है।