जिलाधिकारी नैनीताल के सभाधार में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में नैनीताल जिला की मानसिक स्वास्थ्य टास्क फोर्स की बैठक संपन्न हुई

नैनीताल । जिलाधिकारी नैनीताल के सभाधार में आज जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में नैनीताल जिला की मानसिक स्वास्थ्य टास्क फोर्स की बैठक संपन्न हुई जिसमें जिलाधिकारी ने सभी कॉलेज ,विश्वविद्यालय परिसर , माध्यमिक एवं प्राइमरी विद्यालयों में मनोवैज्ञानिक काउंसलर नियुक्त करने के निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि समाज का हर वर्ग का व्यक्ति बेहतर मानसिकता के साथ कार्य एवं योगदान करे ये हमारी प्राथमिकता होगी । सत्र के प्रारंभ में अपने शैक्षणिक संस्थानों में सभी की काउंसलिंग करना अनिवार्य हो गा तथा वर्ष में दो बार इससे करवाये इस हेतु सी आम ओ से बात की जा सकती है । सभी शैक्षणिक संस्थान टोल फ्री नंबर डिस्प्ले करेंगे तथा कोचिंग सेंटर्स को भी ये करना अनिवार्य होगा । जिलाधिकारी ने कहा कि स्वस्थ मानसिक स्वास्थ्य विद्यार्थी समाज में रचनात्मकता लाते है । सदस्य सचिव प्रभारी कुलसचिव राकेश कुमार ने रिपोर्ट प्रस्तुत की । बैठक में उम्मीद तथा मानोदर्पण कार्यक्रम को पूर्णतः लागू करने पर चर्चा हुई। सी एम ओ डॉ रश्मि पंत ने बताया कि ऐसी समस्या पर टोल फ्री नंबर 14416 पर संपर्क कर सकते है ।एस पी डॉ जगदीश चंद्र ,डॉ रश्मि पंत सी एम ओ ,प्रोफेसर ललित तिवारी निदेशक विजिटिंग प्रोफेसर , ,डॉ चमन कुमार , आर एस नेगी ,अंजना नेगी उपाधीक्षक पुलिस ,, विश्वनाथ गौतम , अनुलेखा बिष्ट ,,महिमा भट्ट ,डॉ संदीप ,,डॉ जी एस धर्मशक्तू ,कैलाश जोशी , साह देवेंद्र साह ने भी विचार रखे ।










