महर्षि विद्या मंदिर ताकुला नैनीताल में धूमधाम से मनाया गया मातृ दिवस

नैनीताल l नगर के निकटवर्ती महर्षि विद्या मंदिर ताकुला नैनीताल में धूमधाम से मातृ दिवस मनाया गया । बिन मां के क्या है दुनिया मां के बिना सारा जग सूना। हर वर्ष जामातृ दिवस मई महीने के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। इस खास दिन को महर्षि विद्या मंदिर ताकुला नैनीताल में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सभी विद्यार्थियों ने अलग-अलग कार्यक्रम किए, जिसमें मां के लिए संगीत कविताएं, भाषण और प्रहसन प्रस्तुत किए गए भाव-विभोर संगीत और कविताओं ने संपूर्ण विद्यालय व सभी के हृदय को मां की ममता के एहसास से भर दिया । कक्षा 5 में पढ़ने वाले जिया राठौर ने मां का किरदार निभाते हुए मां का हमारे जीवन में महत्व बताया। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य ने सब को मातृ दिवस की शुभकामनाएं दी और कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी अध्यापकों को बधाई दी । इस उपलक्ष पर कल्पना कनवाल , मोनिका भट्ट, खस्टी सिजवाली, दीपा बिष्ट, दीपिका गैलाकोटी , रेखा भट्ट, व सहायक स्टाफ उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  ज्योलिकोट में स्वास्थ्य विभाग का अभियान तेज, सीएमओ डॉ. रश्मि पंत की निगरानी में जारी स्वास्थ्य सेवाएं, 383 लोगों की जांच, 54 ब्लड सैंपल लिए; 3 मरीज भर्ती, दिल्ली के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने भी लिया मरीजों का हाल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad