नैनीताल राजभवन गोल्फ कोर्स में ज्यूरी कप गोल्फ टूर्नामेंट 29 को

नैनीताल। राजभवन गोल्फ क्लब की ओर से पहली बार राजभवन गोल्फ मैदान पर ज्यूरी कप गोल्फ टूर्नामेंट 29 अप्रैल को होगा।, जिसका शुभारंभ पूर्वाह्न 11 बजे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर) गुरमीत सिंह करेंगे।
राजभवन गोल्फ क्लब के कैप्टन रिटायर कर्नल हरीश साह के अनुसार प्रतियोगिता में सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता तथा न्यायाधीश शामिल होंगे। प्रतियोगिता में न्यायाधीश वेटरन श्रेणी जबकि अधिवक्ता गोल्फर श्रेणी में खेलेंगे। इसमें दो महिलाएं शामिल हैं। प्रतियोगिता बेस्ट गोल्फर, बेस्ट लेडी गोल्फर, बेस्ट वेटरन आदि पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे। प्रतियोगिता की तैयारियां करीब करीब पूरी हो चुकी हैं।
कर्नल साह ने बताया कि इस इस बार गवर्नर्स गोल्फ टूर्नामेंट इस बार 19 से 21 मई तक राजभवन गोल्फ कोर्स में आयोजित किया जा रहा है। टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रसिद्ध क्रिकेटर कपिल देव जबकि विशिष्ट अतिथि ओलंपियन अदिति अशोक होंगी।












