राष्ट्रीय प्रोद्योगिकी दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित इन्नोवेटिव स्काउट ग्रुप द्वारा “सर्फ स्मार्ट” कार्यशाला आयोजित खुशी, दीपक, शीला और प्रतीक सम्मानित

नैनीतालl राष्ट्रीय प्रोद्योगिकी दिवस पर इन्नोवेटिव स्काउट एवं गाइड ओपन ग्रुप द्वारा अटल उत्कृष्ट राजकीय इण्टर कॉलेज हल्दूचौड़ में एक दिवसीय “सर्फ स्मार्ट” कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम संयोजक एवं इन्नोवेटिव स्काउट ग्रुप के ग्रुप लीडर डॉo हिमांशु पांडे ने बताया कि भारत स्काउट एवं गाइड के राष्ट्रीय मुख्यालय की पहल पर पूरे देश मे स्काउट गाइड के माध्यम से नयी तकनीकों के सुरक्षित प्रयोग एवं स्मार्ट सर्फिंग का संदेश देते हुए जागरुकता अभियान चलाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बजरंग दल उत्तराखंड की प्रांत स्तरीय दायित्व-बोध एवं संगठनात्मक बैठक संपन्न

इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी को स्काउट मास्टर जगदीश चंद्र पांडे सहित रोवर रेंजर वर्ग से जया भट्ट ने, स्काउट वर्ग से हर्षित रावत ने तथा गाइड वर्ग से वैशाली जोशी ने संबोधित किया। संचालन बाल वैज्ञानिकों प्रियंका जोशी एवं मयंक कोठारी द्वारा किया गया।

सर्फ स्मार्ट कार्यशाला में हिमांशु रावत प्रियांशु कुँवर, राजेश जोशी, अजय कुमार, मीनाक्षी मिश्रा, योग्यता जोशी, आदि द्वारा योगदान दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पौधारोपण अभियान 804वे दिन भी जारी रहा

समापन अवसर पर प्रधानाचार्य गणपत सिंह सेंगर एवं गोपाल बोरा द्वारा राष्ट्रीय हस्त लेखन दिवस पर राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों खुशी कुमारी, दीपक जोशी, शीला शर्मा एवं प्रतीक सिंह को नवोदय क्रान्ति परिवार के राष्ट्रीय मुख्यालय हरियाणा से प्राप्त प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad