नेस्ट फाइन आर्ट्स अकादमी के विद्यार्थियों ने किया डीएसबी परिसर पुस्तकालय एवं संग्रहालय का भ्रमण

नैनीताल, । नेस्ट फाइन आर्ट्स अकादमी के 18 विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के दल ने बुधवार को कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर स्थित पुस्तकालय एवं डीएसबी परिसर संग्रहालय का शैक्षणिक एवं ज्ञानवर्धक भ्रमण किया। भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को शैक्षणिक संसाधनों, पुस्तकों एवं संदर्भ सामग्री के साथ-साथ परिसर में संरक्षित ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं विरासत संबंधी सामग्री से परिचित कराना था।
नेस्ट फाइन आर्ट्स अकादमी के संस्थापक ब्रिजेश शर्मा के नेतृत्व में पहुंचे दल ने लगभग एक घंटे तक डीएसबी परिसर पुस्तकालय एवं संग्रहालय का भ्रमण किया। विद्यार्थियों ने पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तकों एवं अन्य शैक्षणिक संसाधनों के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा संग्रहालय में प्रदर्शित सामग्री के माध्यम से इतिहास, संस्कृति एवं विरासत के विभिन्न पहलुओं को समझने का अवसर प्राप्त किया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को अध्ययन, शोध एवं ज्ञान के विस्तार में पुस्तकालय की भूमिका के साथ-साथ ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के महत्व से भी अवगत कराया गया। पुस्तकालय एवं संग्रहालय का यह संयुक्त भ्रमण विद्यार्थियों के लिए कक्षा-कक्ष से बाहर सीखने और अपने ज्ञान को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ने का महत्वपूर्ण अवसर रहा।
इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों में पठन-पाठन, जिज्ञासा, अवलोकन क्षमता तथा इतिहास और सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूकता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
भ्रमण दल में ब्रिजेश शर्मा, तारा शर्मा, कल्पना कुमारी, पंकज जायसवाल, वैदेही शर्मा, कोमला ओगरा, माला दरयानी, प्रीति कुमारी, प्रज्ञा पांडे, दीप्ति दीक्षित, अंजलि गौतम, अर्चना मिश्रा, आयुषी जैन, अंजलि गहलोत, सोनम जुत्शी, शिवली सिन्हा, सुमन तायल तथा अंजू शामिल रहे।







