डाइट भीमताल में नशा-मुक्ति जागरूकता एवं संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित

भीमताल, । डॉ. आर.एस. टोलिया उत्तराखण्ड अकादमी प्रशासन, नैनीताल द्वारा राष्ट्रीय सामाजिक रक्षा संस्थान (NISD), सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET), भीमताल में नशा-मुक्ति जागरूकता एवं संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महानिदेशक, डॉ. आर.एस. टोलिया उत्तराखण्ड अकादमी प्रशासन के प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में किया गया।
कार्यक्रम में कुल 90 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को नशे एवं मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों, नशे की रोकथाम, सहपाठी दबाव, मानसिक स्वास्थ्य तथा नशा-मुक्त वातावरण निर्माण के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम के दौरान पाठ्यक्रम निदेशक सुश्री रागिनी तिवारी ने कार्यक्रम की पृष्ठभूमि एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए NISD के सहयोग से अकादमी द्वारा संचालित नशा-मुक्ति जागरूकता पहलों पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रतिभागियों को समूह कार्य के माध्यम से जागरुक किया।
कुमाऊँ विश्वविद्यालय की सहायक प्राध्यापक डॉ. किरण तिवारी ने नशे एवं मादक पदार्थों के सेवन के कारणों एवं दुष्प्रभावों, सहपाठी दबाव, मानसिक स्वास्थ्य, सकारात्मक सहपाठी सहयोग तथा नशे की रोकथाम में शैक्षणिक संस्थानों की भूमिका पर संवेदीकरण प्रदान किया।
कार्यक्रम के अंत में DIET भीमताल के प्राचार्य श्री सुरेश आर्या ने कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए ATI की पहल का स्वागत किया। प्रोग्राम निदेशक डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने प्रतिभागियों की भावी भूमिका एवं जिम्मेदारियों पर जोर दिया। कार्यक्रम के समन्वय हेतु श्रीमती रेखा तिवारी द्वारा योगदान किया गया। कार्यक्रम में छात्रों द्वारा नशे की रोकथाम हेतु विभिन्न् ग्रुप वर्क एवं प्रस्तुतिकरण में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया गया ।







