ब्रेस्ट कैंसर को लेकर नैनीताल में पिंक रैली होगी 3 अक्टूबर को

नैनीताल: स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी को लेकर आशा फाउंडेशन द्वारा पिंक रैली इस वर्ष 3 अक्टूबर ( शनिवार) को आयोजित की जाएगी। पिंक रैली का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्तन कैंसर के प्रति जागरूक करना है। पिंक रैली का यह सातवां संस्करण होगा।
आशा फाउंडेशन की संस्थापक आशा शर्मा ने बताया कि पिंक रैली और स्वास्थ्य समारोह का आयोजन वर्ष 2019 से करते आ रही हैं। उत्तराखंड में यह आयोजन खासकर महिलाओं में होने वाले स्तन कैंसर के प्रति जागरूक करना है। स्वास्थ्य के प्रति अंजान महिलाएं स्तन कैंसर की सर्वाधिक चपेट में आती हैं। यदि समय पर इस रोग के शुरुवात में लक्षण का पता चल जाय तो जान बच सकती हैं। इसके अलावा कार्यक्रम का उद्देश्य सभी को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम की योजना मल्लीताल डीएसए मैदान से 3 अक्टूबर की प्रातः रैली निकाली जाएगी, जो मालरोड होते इंडिया होटल से वापस मल्लीताल लौट आएगी। इसके बाद डीएसए मैदान में सुबह 8 बजे समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह को विभिन्न शहरों के स्वास्थ्य विशेषज्ञ और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी संबोधित करेंगे और प्रशासनिक अधिकारी और नगर के गणमान्यजन मौजूद रहेंगे, जबकि रैली में स्कूली विद्यार्थी, पर्यटक और नगर के अन्य जन पिंक कलर के परिधानों के साथ शामिल होंगे। आशा शर्मा ने बताया कि महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों और विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित करते आ रही है। जिसके तहत संस्था द्वारा निःशुल्क सेनेटरी पैड वितरित करते आ रहे हैं। अभी तक हजारों ग्रामीण महिलाओं और छात्राओं को प्रदान कर चुके हैं। आशा शर्मा ने बताया कि
संस्था का काम केवल ब्रेस्ट कैंसर ही नहीं, बल्कि सर्वाइकल कैंसर जागरूकता, महिला स्वच्छता और पेलिएटिव केयर जागरूकता फैलाना है। उन्होंने नगरवासियों से पिंक रैली में शामिल होने का आह्वाहन किया है।

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  2 अक्टूबर को तल्लीताल नैनीताल गांधी चौक में उत्तराखंड के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि कार्यक्रम सुबह 11 बजे से डॉ नारायण सिंह जंतवाल जी के नेतृत्व में किया जाएगा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad