विश्वविद्यालय में विदाई समारोह आयोजित किया गया

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविधालय के कॉमर्स के डीन तथा विभागाध्यक्ष एवं डीन शिक्षा शास्त्र प्रॉफ अतुल जोशी ,राजनीति विज्ञान के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रॉफ मधुरेन्द्र कुमार ,हिंदी विभाग की डॉ सुभा मटियानी तथा डी एस परिसर के देवकी देवी की अधिवर्षता उम्र पूर्ण होने पर विश्वविद्यालय मे सम्मान समारोह आयोजित किया गया तथा प्रॉफ अतुल जोशी एवं देवकी देवी को शॉल पहना कर प्रतीक चिन्ह भेट कर ,एवं।पुष्प गुच्छ भेट कर सम्मानित किया गया तथा उनकी सेवाओं के प्रति धन्यवाद किया गया । वक्ताओं ने उनकी लंबी उम्र तथा स्वस्थ रहने एवं ऊर्जा से पूर्ण रहने की प्रार्थना की । प्रॉफ अतुल जोशी की टीम को राष्ट्रीय सेवा योजना में 2013 में i फिर गांधी पुरस्कार से सम्मानित किया गया तथा उन्हें राजभाषा पुरस्कार भी मिल चुका है । इस अवसर पर कुलसचि डॉ रितेश साह ने कहा कि नियम है कि अधिवर्षता आयु पूर्ण करने पर सेवा निवृत होना पड़ता है पर उनकी सेवाएं हमेशा याद की जायेगी । प्रॉफ संजय पंत ने कहा कि उत्तराखंड आंदोलन से लेकर रक्त दान तक डॉ अतुल ने बेहतरीन कार्य किए । संचालन करते हुए प्रॉफ ललित तिवारी ने उनके कई संस्मरण प्रस्तुत किए । डॉ अतुल जोशी ने सभी का धन्यवाद किया कि उन्हें सेवा करने का मौका मिला । कार्यक्रम में डॉ सुरेश डालाकोटी , डॉ मोहित सनवाल ,डॉ सावित्री कैरा, डॉ महेंद्र राणा , अभिराम पंत ,डॉ चारु तिवारी ,डॉ दीपक आर्य ,डॉ गगन होती ,ने भी संबोधित किया । सम्मान समारोह में बीरेन्द्र जोशी ,नीरज साह ,डॉ मोहित रौतेला ,दीपक बिष्ट , जगदीश , रमेश जोशी , ओम प्रकाश ,नंदा बल्लभ पालीवाल आदि उपस्थित रहे ।











