मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने पहाड़पानी एवं पदमपुरी के स्वास्थ्य संस्थानों का किया निरीक्षणजलजनित रोगों की निगरानी एवं बर्थ वेटिंग होम की व्यवस्थाएं बेहतर रखने के निर्देश

नैनीताल,। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने आयुष्मान आरोग्य केंद्र पहाड़पानी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पदमपुरी का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जलजनित रोगों की निगरानी प्राथमिकता के आधार पर करने, संभावित मरीजों की समय पर पहचान, जांच, उपचार एवं दवा वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही बर्थ वेटिंग होम में दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाली गर्भवती महिलाओं को भोजन, स्वास्थ्य जांच एवं आवश्यक चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा प्रसव के बाद महिला एवं नवजात को ‘खुशियों की सवारी’ के माध्यम से सुरक्षित घर पहुंचाने के निर्देश दिए।

पहाड़पानी में स्वास्थ्य कर्मियों की हौसला अफजाई

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ विश्वविद्यालय प्लेसमेंट सेल की बैठक सलाहकार के साथ संपन्न

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने आयुष्मान आरोग्य केंद्र पहाड़पानी में स्वास्थ्य अधिकारी एवं कर्मचारियों से संवाद कर उनके कार्यों की जानकारी ली तथा दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में समर्पण के साथ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए पूरी टीम की हौसला अफजाई की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों की सक्रियता एवं संवेदनशील कार्यशैली से ही ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं। उन्होंने टीम को इसी समर्पण एवं सेवा भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी स्वास्थ्य संस्थानों को समाचार पत्रों एवं अन्य माध्यमों में प्रकाशित नकारात्मक खबरों एवं जनशिकायतों पर तत्काल संज्ञान लेकर जांच और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी शिकायत को लंबित न रखा जाए और अनुपालन रिपोर्ट समय से उपलब्ध कराई जाए।

यह भी पढ़ें 👉  डॉ. पंकज भट्ट DSB कैंपस के वाणिज्य विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्त

ज्योलिकोट क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं जारी: आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलिकोट में 60 लोगों की स्वास्थ्य जांच, 104 लोगों की काउंसलिंग, 40 ब्लड टेस्ट एवं 11 टेली-कंसल्टेंसी की गई। वहीं चोपड़ा तल्ला में 42, बेलवाखान में 34 तथा देवीधुरा में 56 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। जरूरतमंद लोगों को आवश्यक दवाएं एवं स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया गया।
………………………………………………………..

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad