रेड अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने बलिया नाला के किनारे रह रहे लोगों को किया सतर्क

नैनीताल l मौसम विभाग के अनुसार 23 से 27 जून तक रिजल्ट घोषित किया गया है जिसके तहत भारी बारिश के साथ ही आंधी तूफान आने की आशंका है जिसको देखते हुए जिला प्रशासन ने बलिया नाला के किनारे रह रहे लोगों को अलर्ट किया l शुक्रवार को तल्लीताल थाने के चीता मोबाइल व हेड कांस्टेबल शिवराज सिंह राणा ने हरिनगर के निचले वाले क्षेत्र में जाकर वहां के लोगों को सूचित किया कि जो लोग बलिया नाला क्षेत्र के किनारे रह रहे हैं वह बारिश के दौरान सतर्क रहें l उन्होंने सूचना दी कि मौसम विभाग ने 23 से 27 जून तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है इसलिए कभी भी तेज आंधी व बारिश हो सकती है इसलिए सभी लोग सावधान व सतर्क रहें l












