भीमताल में बहुउद्देशीय शिविर, टीबी मरीजों को निःशुल्क निक्षय किट वितरित

भीमताल। ब्लॉक भीमताल नैनीताल के रामलीला मैदान में आज बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत टीबी मरीजों को निःशुल्क निक्षय किट वितरित की गईं।
कार्यक्रम में माननीय कैबिनेट मंत्री श्री राम सिंह कैड़ा, ब्लॉक प्रमुख भीमताल डॉ. हरीश बिष्ट, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हेमंत कुमार मर्तोलिया उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा टीबी मरीजों को किट वितरित कर उन्हें नियमित रूप से दवा लेने, उपचार पूरा करने एवं पोषण का विशेष ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया गया।