छात्राओं ने बॉटनिकल गार्डन का भ्रमण किया

नैनीताल l ऑल सेंट्स कॉलेज, नैनीताल मे चल रहे सांस्कृतिक विनिमय कार्यक्रम के अंतर्गत 3 मई को देहरादून के सेलक्वि इंटरनेशनल स्कूल से यहाँ आई छात्राएं आज कुमाऊँ की वनस्पतियों से रूबरू हुई। इसके लिए इन सभी छात्राओं ने खुरपाताल स्थित बोटैनिकल् गार्डन का भ्रमण किया। इसके अलावा इन्होंने खुरपाताल मे झरने का भी आनंद लिया। साथ ही इन छात्राएं नैनीताल के प्रसिद्ध बोट हाउस क्लब की भी सैर की।
इससे पहले इन छात्राओं ने भूमियाधार स्थित माउंटेन विलेज फाउंडेशन जाकर गांव के लोगोँ के रहन सहन का अध्ध्यन किया व कुमाऊँ की संस्कृति का अभिन्न अंग माना जाने वाली ऐपन् की कला के गुर सीखे। साथ ही गांव की महिलाओं को विद्यालय मे स्वयं बनाये गए सैनिटरी पैड भी दान किये।
इसके अलावा विद्यालय मे चल रहे एस्ट्रोपाठशाला कार्यशाला मे प्रतिभाग कर हाइड्रोरॉकेट्री के गहन तत्वों की जानकारी ली व रात्रि आकाश अभिविन्यास का आनंद लिया व ज्ञान प्राप्त किया। इन छात्राओं ने विद्यालय मे आयोजित पुस्तक मेले से किताबें भी ली।
विनिमय के माध्यम से इन छात्राओं ने उच्च स्तर की सामाजिक ज्ञान, जागरूकता, सांस्कृतिक विविधता के लिए स्वीकृति और अपनी सांस्कृतिक पूंजी में वृद्धि करने का अवसर मिला जिससे न केवल छात्राओं के ज्ञान मे वृद्धि हुई बल्कि उनके आत्मविश्वास का भी विकास हुआ।












