उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 787वे दिन भी जारी रहा।

नैनीताल । उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 787वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 787वे दिन नारायण नगर के नारायण स्वामी आश्रम परिसर में अपने पिताजी स्वर्गीय तारा दत्त गुरु रानी की पुण्यतिथि पर मंदिर के व्यवस्थापक दीप चंद्र पांडे के देखरेख में पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में दीप चंद्र पांडे ने कहा कि वह पूर्व से ही पौधारोपण करते आ रहे हैं। जिला पंचायत सदस्य माया मेहता ने कहा कि पौधारोपण अभियान से सभी को जुड़ना चाहिए और प्रकृति की सेवा करनी चाहिए। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता दीप चंद्र जोशी, हर सिंह ,गौरव पांडे उपस्थित रहे। दिनेश गुरु रानी ने कहा कि आज अपने पिताजी की पुण्यतिथि पर पौधारोपण कर इस अभियान को जारी रखूंगा। पिताजी की प्रेरणा से ही मेरे द्वारा पौधारोपण का कार्यक्रम निरंतर चलाया जा रहा है।









