हरमन माईनर स्कूल भीमताल को मिला डे कम बोर्डिंग स्कूल रैकिंग में जिला स्तर पर प्रथम पुरस्कार

नैनीताल l नगर के प्रतिष्ठित हरमन माईनर स्कूल भीमताल को अच्छे प्रबंधन, गुणवत्ता .. युक्त शिक्षा बेहतर अनुशासन के लिए देश भर के टॉप सिटी वाइज डे कम बोर्डिंग स्कूल के अवार्ड रैकिंग में नैनीताल क्षेत्र में प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया । विद्यालय की इस उपलब्धि पर संस्था के सीईओ श्री सुमन्ता कर संस्था की शिक्षा व बाल विकास निदेशिका श्रीमती देवोरति बोस जी ने प्रधानाचार्य श्री के0 डी0 सिंह जी, शिक्षकों व कर्मचारियों कार्यो की सराहना की व इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार को बधाई दी ।
एजुकेशन टुडे के सर्वेक्षण के दौरान हरमन माईनर स्कूल भीमताल को नैनीताल जिले में डे कम बोर्डिग श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है । इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य श्री के0 डी0 सिंह जी ने कहा कि उक्त उपलब्धि का श्रेय विद्याथियों, अभिभावकों, शिक्षकों व कर्मचारियों को जाता है । उनके परिश्रम के बिना कोई भी उपलब्धि हासिल नहीं की जा सकती । प्रधानाचार्य जी ने कहा कि हम सदैव शिक्षा, सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में बेहतर प्रयास करते रहेगें । विद्यालय प्रबंधन का हमेशा ही यह प्रयास रहा है कि शिक्षकों की उन्नति और कल्याण । विद्यालय द्वारा जीवन कौशल और मूल्य शिक्षा, डिजिटल लर्निंग एडवांसमेंट ए.आई छात्र उन्नति और सलाह गुणवता प्रबंधन में नेतृत्व छात्रों की मनोवैज्ञानिक भलाई के लिए व्यक्तिगत ध्यान व सकारात्मक प्रतिक्रिया को विशेष ध्यान दिया जाता है। जिससे विद्यार्थी अन्य गतिविधियों में प्रतिभाग कर विद्यालय का नाम रोशन करें । इस अवसर पर सभी शिक्षक उपस्थित रहे ।












