पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ में पवित्र कैलाश मानसरोवर यात्रा सातवें दल के यात्रियों को कुमाऊं मंडल विकास निगम के पूर्व प्रबंधक राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरु रानी द्वारा हिमालय बचाओ अभियान के तहत जोड़ते हुए उच्च हिमालय क्षेत्र में पर्यावरण को प्रदूषित करने वाली किसी भी सामग्री का प्रयोग नहीं करने, हिमालय को कूड़ा मुक्त करने की शपथ दिलाई
नैनीताल । पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ में पवित्र कैलाश मानसरोवर यात्रा सातवें दल के यात्रियों को कुमाऊं मंडल विकास निगम के पूर्व प्रबंधक राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरु रानी द्वारा हिमालय बचाओ अभियान के तहत जोड़ते हुए उच्च हिमालय क्षेत्र में पर्यावरण को प्रदूषित करने वाली किसी भी सामग्री का प्रयोग नहीं करने, हिमालय को कूड़ा मुक्त करने की शपथ दिलाई ।
दिनेश गुरु रानी द्वारा चलाए जा रहे पौधारोपण अभियान के 744 वे दिन यात्रियों को कालापानी व गुंजी में पौधारोपण हेतु पौधे दिए। दिनेश गुरु रानी द्वारा पहली बार कैलाश मानसरोवर की यात्रा में जा रहे कुमाऊ मंडल विकास निगम के रसोइयों को भी पौधारोपण से जोड़ते हुए पौधे दिए ।सभी यात्रियों ने दिनेश गुरुरानी द्वारा चलाए जा रहे पौधारोपण अभियान की सराहना करते हुए कहा कि सभी को इस कार्यक्रम से जुड़ना चाहिए। यात्रियों ने कहा कि वह हिमालय क्षेत्र में पौधा रोपण भी करेंगे कूड़ा भी इकट्ठा करेंगे और यात्रा पूरी करने के उपरांत अपने घर पर भी पौधारोपण करेंगे। कार्यक्रम में कोऑर्डिनेटर संतोख बिष्ट , आवास गृह के प्रबंधक प्रकाश सिंह भैंसोड़ा भीम सिंह अधिकारी, दिनेश चंद्र, राजेंद्र सिंह, पदम सिंह वेद प्रकाश, नरेंद्र थापा, गोपाल बिष्ट, सौरव, विजय, हंसी ,रचना,दीपा रावत ,निर्मल सिंह सहित निगम कर्मी उपस्थित रहे।









