उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी क्रांतिकारी मोर्चा द्वारा, उक्रांद के पूर्व केद्रीय अध्यक्ष प्रखर राज्य आंदोलनकारी फील्ड मार्शल दिवाकर भट्ट के निधन पर गहरा शोक तथा दु:ख वयक्त किया गया


नैनीताल l उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी क्रांतिकारी मोर्चा द्वारा, उक्रांद के पूर्व केद्रीय अध्यक्ष प्रखर राज्य आंदोलनकारी फील्ड मार्शल दिवाकर भट्ट के निधन पर गहरा शोक तथा दु:ख वयक्त किया गया,
राज्य आंदोलनकारी क्रांतिकारी मोर्चा के पदाधिकारियों ने फील्ड मार्शल दिवाकर भट्ट के निधन को उत्तराखंड राज्य के लिए एक अपूर्णीय क्षति बताया, राज्य आंदोलनकारियों ने कहा कि दिवाकर भट्ट का जाना राज्य के लिए ही नहीं वरन् उन लोगो के लिए भी एक बहुत बड़ी क्षति है, जो आज भी उत्तराखंड के जनसरौकारो के लिए आंदोलनरत् है
राज्य आंदोलनकारी क्रांतिकारी मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि राज्य आंदोलन में दिये गये फील्ड मार्शल दिवाकर भट्ट के योगदान को उत्तराखंड राज्य का जन मानस और आने वाली पीढ़ियाँ हमेशा याद रखेगी
शोक वयक्त करने वाले में प्रमुख रूप से राज्य आंदोलनकारी क्रांतिकारी मोर्चा के जिला अध्यक्ष गणेश सिंह बिष्ट, नगर अध्यक्ष शाकिर अली, राज्य आंदोलनकारी कंचन चंदोला, इंदर सिह नेगी, मुकेश जोशी मंटु, मुकुल कांडपाल, वीरेंद्र जोशी, महेश आर्या, मनमोहन सिंह कनवाल, महेश जोशी, पान सिंह सिजवाली, लीला बोरा, रयिस अहमद, मुनीर आलम सिद्दीकी, डा अखिलेश भट्ट, दीवान सिंह, पान सिहं रौतेला, मनोज साह, विशन सिंह मेहता, विजय पंत आदि शामिल थे

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  क्रिसमस से नववर्ष तक पर्यटकों की सुविधा के लिए जगह- जगह मौजूद रहेगी पर्यटन पुलिस क्रिसमस से पहले पुलिस को दी जाएगी पुलिस को पर्यटन स्थलों व पार्किंग स्थलों की जानकारी
Ad
Advertisement