उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 818वे दिन भी जारी रहा।

नैनीताल । नंउत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 818वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 818वे दिन पर्यटक आवास गृह चौकोड़ी में आवास गृह के प्रबंधक दीपक पंत के नेतृत्व में आदि कैलाश यात्रियों ने आवास गृह परिसर में पौधारोपण किया। दीपक पंत ने कहा कि जो पौधे उनके द्वारा यात्रियों के माध्यम से रोपित किए गए वह पौधे पौधारोपण अभियान चला रहे दिनेश गुरु रानी द्वारा यात्रियों को दिए गए थे।











