43वीं इंटर स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिता 2026 में सेंट जेवियर्स, सेंट जोसेफ्स और लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल की शानदार जीत

नैनीताल। जिला क्रीड़ा संघ (DSA) एवं नैनीताल जिमखाना एंड क्लब (NTG) के तत्वावधान में आयोजित 43वीं इंटर स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिता 2026 में आज खेले गए मुकाबलों में सेंट जेवियर्स स्कूल, सेंट जोसेफ्स कॉलेज और लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मैच जीत लिए।

दिन का पहला मुकाबला सेंट जेवियर्स स्कूल और जर्मन ग्रेमिनर स्कूल, भीमताल के बीच खेला गया, जिसमें सेंट जेवियर्स स्कूल ने कड़े मुकाबले में 1-0 से जीत दर्ज की।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा, प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

दूसरा मुकाबला सीआरएसटी (CRST) और सेंट जोसेफ्स कॉलेज के बीच खेला गया। इस मैच में सेंट जोसेफ्स कॉलेज की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 2-0 से मुकाबला अपने नाम किया।

दिन का तीसरा मुकाबला बिशप शॉ स्कूल और लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। इस मैच में लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल ने शानदार आक्रामक खेल दिखाते हुए 8-0 के बड़े अंतर से एकतरफा जीत हासिल की।

यह भी पढ़ें 👉  प्रो. सुरेखा डंगवाल ने कहा—रंगमंच कार्यशाला से विद्यार्थियों की रचनात्मकता और आत्मविश्वास को मिल रहा विस्तार

प्रतियोगिता में विद्यालयों की टीमें बेहतर प्रदर्शन के लिए मैदान पर उतर रही हैं और खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad