राजकीय पेंशनर कल्याण एसोसिएशन, नैनीताल की मासिक बैठक संपन्न

नैनीताल 11 अक्टूबर, राजकीय पेंशनर कल्याण एसोसिएशन, नैनीताल की मासिक बैठक राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, मल्लीताल में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन की अध्यक्ष श मंजू बिष्ट द्वारा की गई तथा बैठक का संचालन संयुक्त मंत्री त्रिलोक सिंह रौतेला द्वारा किया गया।

बैठक में जिलाधिकारी, नैनीताल द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का विभागीय अधिकारियों द्वारा अनुपालन न किये जाने पर सदस्यों ने गहरा रोष व्यक्त किया। सदस्यों ने कहा कि शासन के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद राजकीय एवं निजी चिकित्सालयों में गोल्डन कार्ड योजना और आयुष्मान योजना के अंतर्गत मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी को चिकित्सालयों के बाहर नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित नहीं किया जा रहा है। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों को पर्वत गैस सर्विस द्वारा समय पर गैस उपलब्ध न कराये जाने पर भी रोष व्यक्त किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 814वे दिन भी जारी रहा।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि उक्त समस्याओं के निराकरण हेतु कल सोमवार को एसोसिएशन का एक शिष्टमंडल मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एवं प्रबंध निदेशक, कुमाऊं मण्डल विकास निगम से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपेगा।

इसके अतिरिक्त एसोसिएशन द्वारा कृष्णापुर के निवासियों द्वारा सड़क की मांग को लेकर किये जा रहे आन्दोलन को अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की गई तथा सरकार से उनकी मांगों पर तत्काल कार्रवाई किये जाने की मांग की गई। बैठक में घनश्याम बिष्ट, नरेंद्र रावत, प्रगति साह, चन्द्र कला खोलिया, दीपा बिष्ट, रेखा त्रिवेदी, पीताम्बर मिश्रा, एन.बी. पंत, सुनील साह, प्रकाश साह, ललित मोहन पाण्डेय, निर्मल पाण्डेय, खुशाल सिंह कार्की, केदार सिंह राठौर आदि सदस्य उपस्थित थे।

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अंतर्विद्यालय हिन्दी वाद विवाद प्रतियोगिता में ऐन मैरी स्कूल ने मारी बाजीअभिव्यक्ति अंतर्विद्यालय हिन्दी वाद विवाद प्रतियोगिता 2026
Ad Ad