कुमाऊं विश्वविधालय के वनस्पति विज्ञान विभाग के पूर्व छात्र तथा जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के रेक्टर। 1 प्रॉफ सतीश चंद्र गरकोटी फैलो ऑफ नेशनल अकादमी ऑफ साइंसेज नासी फैलो बने ।

नैनीताल । कुमाऊं विश्वविधालय के वनस्पति विज्ञान विभाग के पूर्व छात्र तथा जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के रेक्टर। 1 प्रॉफ सतीश चंद्र गरकोटी फैलो ऑफ नेशनल अकादमी ऑफ साइंसेज नासी फैलो बने । नासी अल्लाहाबाद द्वारा इसकी घोषणा की गई है । डॉ गरकोटी हिमालयी क्षेत्र के पारिस्थितिकी के शोधार्थी है । उनके 100 से अधिक पेपर उच्च स्तरीय जर्नल में पब्लिश हो चुके है जिसमें पीनस,कैटीना ,फॉरेस्ट इकोलॉजी एन मैनेजमेंट ,एनवायरनमेंटल मैनेजमेंट शामिल है । डॉ गरकोटी ने इकोसिस्टम रेस्टोरेशन तथा क्लाइमेट रेसिलेंस में महत्वपूर्ण काम किया है । 10 साइंटिफिक प्रोजेक्ट का निष्पादन किया है। 16 विद्यार्थी उनके निर्देशन में पी एच डी तथा 40 विद्यार्थी एम एस सी एवं 5 एम फिल कर चुके है । डॉ गारकोटी यूजीसी तथा डी एस टी की कई कमेटीज के सदस्य भी है । डॉ गरकोटी ने डी एस बी परिसर से एम एस सी तथा पी एच डी की ।उनके फैलो बनने पर कूटा ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है ।
।कूटा अध्यक्ष प्रॉफ ललित तिवारी ,प्रॉफ नीलू लोध याल ,डॉ दीपक कुमार ,डॉ युगल ,डॉ संतोष ,डॉ शिवांगी ,डॉ कुबेर गिनती ,डॉ अनिल बिष्ट ,डॉ दीपिका गोस्वामी ,डॉ अशोक कुमार सहित एलुमनी सेल के डॉ बी एस कालाकोटी , डॉ एस एस सामंत ,डॉ जी सी जोशी ,ज्योति कांडपाल ,डॉ मीना पांडे ,डॉ भुवन आर्य आदि ने खुशी व्यक्त करते हुए बधाई दी है ।











