पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज जोशी व अधिवक्ता नितिन कार्की नए मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा

नैनीताल l शनिवार को देहरादून में मुख्य मंत्री आवास में मुख्य मंत्री पुष्कर धामी को भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज जोशी व अधिवक्ता नितिन कार्की नैनीताल नगर पालिका से संबंधित ज्ञापन दिया जिसमे कहा गया कि नगरपालिका नैनीताल कि मतदाता सूची लगभग 40,000 के करीब है वह जिसके अनुसार नगरपलिका में कर्मकरीयो कि तैनाती है नैनीताल पर्यटक नगरी होने के कारण व शिक्षा का केन्द्र होने के कारण यहाँ कि आबादी में पर्यटकों व शिक्षा के कारण आने वाले लोगों का अतिरिक्त भार रहता है जिस कारण कर्मचारियों की नैनीताल नगरपालिका में भारी कमी रहती है व बजट की भी कमी रहती है । अतः इस पर शीघ्र कार्यवाही करने की मांग की है l मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि शीघ्र ही वॉइस पर कार्यवाही करेंगे l












