श्री राम सेवक सभा में होली कार्यक्रम को लेकर कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई

नैनीताल l श्री राम सेवक सभा में आज कार्यकारिणी के बैठक संपन्न हुई जिसमें बसंत पंचमी के कार्यक्रम हेतु सभी संस्कृति प्रेमियों का धन्यवाद किया । बैठक में फागोत्सव 2025 को आयोजित करने में सभी के सहयोग की कामना की गई । बैठक में तय हुआ कि पंचांग के अनुसार 9 मार्च को रंग धारण, 13 मार्च को होलिका दहन तथा 15 मार्च को छलडी का कार्यक्रम संपन्न होगा। कार्य कार्यकारिणी की बैठक में तय हुआ कि फागोत्सव के सभी कार्यक्रम भव्य तरीके से मनाया जाएंगे तथा होली जलूस , पुरुष होली तथा होली रंग जलूस विशेष रूप से मनाया जाएगा। इस हेतु महिलाओं दलों की आवश्यक बैठक रविवार 9 फरवरी 2025 को 1.30 बजे आयोजित की जाएगी तथा सभी से भाग लेने का अनुरोध किया गया है । बैठक की अध्यक्षता मनोज साह तथा संचालन जगदीश बवाड़ी ने किया। बैठक में संयोजक गिरीश जोशी , उपाध्यक्ष अशोक साह , प्रबंधक बिमल चौधरी , कोषाध्यक्ष बिमल साह , कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र लाल साह ,देवेंद्र लाल साह , घनश्याम लाल साह , भीम सिंह कार्की चंद्रप्रकाश साह ,ललित साह,राजेंद्र बजेठा ,प्रॉफ ललित तिवारी उपस्थित रहे ।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad