एकेश तिवारी ने रोहतांग में रचा इतिहास, किया नैनीताल का नाम रोशन.

नैनीताल l सरोवर नगरी के रहने वाले नामी धावक एकेश तिवारी ने 19 जून 2023 को रोहतांग एपिक रेस नामक 50 किलोमीटर की दौड़ में फर्स्ट आकर नैनीताल का झंडा फहराया। वह मनाली से 4000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित रोहतांग दर्रे तक 50 किलोमीटर दौड़कर पहले स्थान पर रहे। एकेश ने 6 घंटे और 33 मिनट के समय में दौड़ पूरी की, जो कि अन्य धावकों की तुलना में तेज थी। उन्होंने पूरे डेढ़ घंटे के अंतर से पुराने रिकॉर्ड को भी तोड़ा! रोहतांग एपिक रेस एक विशेष रेस है जो हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों में होती है। यह “द ग्रेट हिमालयन रनिंग फेस्टिवल” नामक एक बड़े उत्सव का हिस्सा है। इस दौड़ में शामिल होने के लिए अलग-अलग देशों से लोग आते हैं। दौड़ गुलाबा नामक स्थान से शुरू होती है और रोहतांग दर्रे तक जाती है, जो 50 किलोमीटर की दूरी पर है। यह रेस देर रात 12:30 बजे शुरू हुई, और आखिरकार सुबह 7:03 बजे एकेश ने रेस पूरी की। एकेश ने इसी साल में पांच अल्ट्रा मैराथन सफलतापूर्वक संपन्न की हैं, और उन्होंने बताया कि वह इस साल लेह में होने वाली लद्दाख मैराथन में भी भाग लेंगे.

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  डायरिया-पीलिया के प्रकोप के बीच हल्द्वानी के सरकारी ओर निजी अस्पतालों में पहुंचे ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट , हल्द्वानी बेस अस्पताल में बनाया प्रभावितों के लिए अलग से वार्ड
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad