देवीधूरा बसानी मोटरमार्ग में बिना डामरीकरण, साइन बोर्ड और बिना ‌सिग्नल कैसे दौड़ेंगे वाहन

नैनीताल। नैनीताल से हल्द्वानी जाने के लिए मई से देवीधूरा से बसानी मार्ग को खोलने की बात कही जा रही है। लेकिन वर्तमान तक सड़क में पूरा डामरीकरण भी नहीं हो पाया है। सड़क का निरीक्षण कर जिला प्रशासन ने पीएमजीएसवाई को जल्द से जल्द डामरीकरण पूरा करने के निर्देश दिए हैं। हांलाकि उसके बाद भी सड़क में वाहनों की आवाजाही कराने को लेकर संसय की स्थिति बनी हुई है।साप्तांहत के दौरान शनिवार व रविवार को नैनीताल में पर्यटकों का जमावड़ा लग रहा है। जिसके चलते नगर के पार्किंग स्थल पैक हो जाते हैं। नगर में पार्किंग स्थल पैक होने के बाद पुलिस पर्यटकों के वाहनों को रूसी बाईपास अस्थाई पार्किंग में रोक रही है। लेकिन उसके बाद भी पर्यटक वाहनों की संख्या ज्यादा होने के ‌कारण नैनीताल हल्द्वानी रोड में कई स्थानों में जाम लगने से पर्यटकों समेत स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जान को खुलवाने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। जाम की समस्या को देखते हुए बुधवार को जिला प्रशासन ने बैठक कर विकल्प के तौर पर देवीधूरा बसानी मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए खोलने का निर्णय लिया ह‌ै। जिसके लिए पीएमजीएसवाई को सड़क में जल्द से जल्द डामरीकरण करने के निर्देश दिए हैं। वहीं जिला प्रशासन, पुलिस व पीएमजीएसवाई की संयूक्त टीम ने देवीधूरा बसानी मोटर मार्ग का निरीक्षण कर लिया है। साथ ही ठेकेदार को जल्द से जल्द डामरीकरण का काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। हांलाकि डामरीकरण के बाद भी सड़क में वाहनों को चलवाने के निर्णय में संसय बना हुआ है। निरीक्षण के दौरान एसडीएम राहुल साह, सीओ विभा दीक्षित, यातायात निरीक्षक आदेश कुमार, पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार मौजूद थे।