ऑल सेंट्स कॉलेज नैनीताल मे चल रहे सांस्कृतिक विनिमय के कार्यक्रम का हुआ समापन

नैनीताल l ऑल सेंट्स कॉलेज नैनीताल मे चल रहे सांस्कृतिक विनिमय के कार्यक्रम का शनिवार को समापन किया गया।
इस दौरान प्रधानाचार्या श्रीमती जरमाया ने सेलक्वि इंटरनेशनल स्कूल, देहरादून से आईं सभी अतिथि छात्राओं का व उनकी शिक्षिका प्रिया कुलश्रेष्ठ का अभिनंदन किया व उनके प्रधानाचार्य को इस कार्यक्रम की सफलता के लिए बधाई प्रेषित की। इसके साथ ही अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भी भेंट किये गए।
इससे पहले इन छात्राओं ने आज नैनीताल के सेंट जोसेफ कॉलेज व सेंट मैरीज़ कॉलेज का भ्रमण किया व वहाँ के छात्र-छात्राओं के साथ सकारात्मक संबंध विकसित करते हुए उनके व्यापक दृष्टिकोणों को समझने और बहुसांस्कृतिक समाज में भागीदारी के लिए आवश्यक ज्ञान और कौशल विकसित करने का व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त किया।
साथ ही आज इन छात्राओं ने व मेज़बान विद्यालय की छात्राओं ने मिलकर मनमोहक तमिल, फ्यूज़न व कुमाऊँ के लोक नृत्य प्रस्तुत किये व भारत की संपन्न लोक संस्कृति से अवगत हुईं व सभी को इसके अनोखे रंगों से रूबरू कराया।
इसके अलावा इन छात्राओं ने ऑल सेंट्स कॉलेज मे चलने वाली अनेक गतिविधियों मे प्रतिभाग किया। इस दौरान इन्होंने कॉलेज मे चल रही नाट्य कक्षा मे भी प्रतिभाग किया व नाट्य के बुनियादी बारीकियों से परिचित हुईं।
छात्राओं ने कहा कि इस सांस्कृतिक और शैक्षिक आदान-प्रदान कार्यक्रम में भाग लेना उनके लिए एक जीवन बदलने वाला अनुभव है व यह उनके दृष्टिकोण मे विस्तार करेगा व उनके व्यक्तित्व मे एक सकारात्मक बदलाव लाने मे सहायक रहेगा।
उन्होंने ऑल सेंट्स की प्राधानाचार्या श्रीमती किरन जरमाया को उन्हे यह सुनहरा अवसर देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।












