पेट्रोल पंपों के हुए आकस्मिक निरीक्षण

नैनीताल l जिला पूर्ति अधिकारी नैनीताल मनोज कुमार डोभाल के निर्देश पर सप्लाई इंस्पेक्टर सुरेन्द्र सिंह बिष्ट द्वारा नैनीताल, भीमताल, भवाली एवं ज्योलिकोट के विभिन्न पेट्रोल पम्प का आकस्मिक निरीक्षण किया गया l यद्यपि निरीक्षण के दौरान कोई गंभीर अनियमितता प्रकाश में नहीं आई l कतिपय पेट्रोल पम्प में अनियमितता पाए जाने पर पम्प स्वामियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं l बिष्ट द्वारा जानकारी देते हुए कहा कि गर्मी के सीजन में नैनीताल, भवाली, भीमताल, मुक्तेश्वर आदि स्थानों में काफी संख्या में वाहनों के आने का अनुमान है जिसके दृष्टिगत पर्यटकों को कोई असुविधा न हो इसके लिए प्रत्येक पेट्रोल पम्प में ईधन की उपलब्धता के साथ ही शुद्ध पेयजल, स्वच्छ शौचालय निःशुल्क हवा की व्यवस्था परखी l जांच के दौरान कोई गंभीर अनियमितता प्रकाश में नहीं आई l उन्होने पम्प स्वामियों को हिदायत दी कि सीजन के दौरान पम्प में आवश्यकतानुसार ईधन की उपलब्धता बनाएं रखें l बिष्ट द्वारा मौके पर पम्प संचालकों को हिदायत दी कि किसी भी दशा में पम्प ड्राई न हो और प्रत्येक पेट्रोल पम्प में प्रत्येक समय पर कम से कम 2000 लीo डीजल और 1000 लीo पेट्रोल पम्प में आरक्षित रखें l