रॉन्ग साइड आ रही ‘नेताजी’ की गाड़ी को कांस्टेबल मनोज जोशी ने सिखाया कानून का पाठ

नैनीताल। मल्लीताल में वीआईपी कल्चर की धौंस दिखाने वाले एक कार चालक को उत्तराखंड पुलिस के कड़े रुख का सामना करना पड़ा। सड़क पर तैनात कांस्टेबल मनोज जोशी ने राजनैतिक रसूख को दरकिनार करते हुए नियमों की सर्वोच्चता साबित की।एक कार चालक यातायात नियमों का उल्लंघन कर ‘रॉन्ग साइड’ से जबरन घुसने लगा। कार पर राजनैतिक दल का स्टिकर लगा था। चालक को लगा कि पुलिस रास्ता छोड़ देगी, लेकिन कांस्टेबल मनोज जोशी ने गाड़ी को बैरिकेड्स पर ही रोक लिया।जब चालक ने धौंस दिखाने की कोशिश की, तो कांस्टेबल मनोज जोशी ने दो टूक कहा कि कानून सबके लिए बराबर है। उन्होंने बिना किसी दबाव के सख्त रवैया अपनाया और गाड़ी को मौके पर ही यू-टर्न लेने पर मजबूर कर दिया। नियमों के प्रति इस निष्पक्षता के लिए कांस्टेबल मनोज जोशी की जमकर तारीफ हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन के पर्व पर राखियां खरीदने को उमड़ी महिलाओं की भीड़

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad