मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को एक दिवसीय जनपद नैनीताल भ्रमण पर पंहुच रहे हैं
हल्द्वानी । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को एक दिवसीय जनपद नैनीताल भ्रमण पर पंहुच रहे हैं। जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त सूचना अनुसार माननीय मुख्यमंत्री शनिवार 29 अगस्त 2026 को पूर्वाह्न 11:50 डीपीएस स्कूल मैदान रुद्रपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12:00 गौलापार स्टेडियम हैलीपैड पहुँचेंगे। वहाँ से
12:10 बजे मुख्यमंत्री जी हैलीपैड से कार द्वारा उत्तराखण्ड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय, गौलापार के लिए प्रस्थान कर 12:15 बजे क्रीड़ा विश्वविद्यालय में पहुंचेंगे। जहाँ दोपहर 12:15 बजे से 2:00 बजे तक मुख्यमंत्री जी उत्तराखण्ड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के भूमि-पूजन / शिलान्यास एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।
इसके उपरांत अपराह्न 14:00 बजे मुख्यमंत्री जी क्रीड़ा विश्वविद्यालय से कार द्वारा आईटीडीसी फॉर्च्यून, हल्द्वानी के लिए प्रस्थान कर अपराह्न 14:45 से 15:30 बजे तक आईटीडीसी फॉर्च्यून, हल्द्वानी में व्यापार एवं उद्योग बंधुओं के साथ संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। तत्पश्चात
अपराह्न 15:30 बजे मुख्यमंत्री जी आईटीडीसी फॉर्च्यून से कार द्वारा आनन्द बाग, निकट जिला सहकारी बैंक, हल्द्वानी के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां कार्यक्रम में प्रतिभाग कर
अपराह्न 16:00 बजे आनन्द बाग से कार द्वारा साउथ एन्क्लेव-4, फार्म नं0-03 मुखानी, हल्द्वानी के लिए प्रस्थान करेंगे। जहाँ कार्यक्रम में प्रतिभाग कर अपराह्न 16:30 बजे साउथ एन्क्लेव से कार द्वारा एफटीआई हैलीपैड, हल्द्वानी के लिए प्रस्थान कर 16:40 बजे एफटीआई हैलीपैड पर पंहुचकर देहरादून को प्रस्थान करेंगे।











