नैनीताल में शुक्रवार को मौसम साफ रहा

नैनीताल । नगर में शुक्रवार को मौसम सुहावना बना रहा सुबह से नगर में बादलों के साथ ही धूप भी खिली रही जो देर साइन तक जारी रही, दोपहर बड़नगर में कोहरा छा गया । नगर में पर्यटकों की संख्या भी काफी कम है जिसके चलते नगर में सुनसानी छाई हुई थी । झील किनारे खड़ी नौकाएं सैलानियों का इंतजार करते नजर आई। नगर के अलावा आसपास के पर्यटक स्थलों में भी वीरानी छाई रही। इन दिनों नगर के अधिकांश होटल खाली है अब वीकेंड का इंतजार पर्यटन से जुड़े कारोबारी कर रहे हैं । नगर का अधिकतम तापमान 27 तथा न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया । झील का जल स्तर 87.5 फिट पर स्थिर है । पिछले 24 घंटे में नगर में बारिश नहीं हुई है ।