रूसी बाइपास में स्कूटी सवार अनियंत्रित होकर पैरापिट से टकराया

नैनीताल। नैनीताल से रूसी बाइपास होते हुए खुर्पाताल को जा रहा युवक अनियंत्रित होकर पैरापिट से टकरा गया। चोटिल युवक को बीडी पांडे अस्पताल में उपचार के बाद छुट्टी दे दी है। जानकारी के अनुसार खुर्पाताल क्षेत्र निवासी अभीलास अपनी स्कूटी से रूसी बाइपास होते हुए खुर्पाताल की ओर जा रहा था। इस दौरान वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पैरापिट से टकरा गया और चोटिल हो गया। इस दौरान स्थानीय निवासी बंसत पुलिस को सूचित किया। सूचना के बाद पुलिस ने 108 के सहयोग से चोटिल को बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया। प्रभारी पीएमएस डॉ द्रौपदी गर्ब्याल ने बताया कि उपचार के बाद छुट्टी कर दी गई है।










