कल सजेगा नैनीताल में ‘मानसून माउंटेन मैराथन’ का मंच, देश-विदेश के धावक दिखाएंगे दमखम

नैनीताल। ‘रन टू लिव’ संस्था के तत्वावधान में कल, 30 अगस्त को प्रतिष्ठित ‘मानसून माउंटेन मैराथन’ का 15वां संस्करण आयोजित होने जा रहा है। इस वर्ष मैराथन की थीम ‘टुगेदर वी राइज’ रखी गई है, जिसका मुख्य उद्देश्य एकता की भावना के साथ युवाओं को नशे की लत से दूर रहने का संदेश देना है। इस बार विजेताओं के लिए पुरस्कार राशि को चार लाख से बढ़ाकर 5.50 लाख रुपये कर दिया गया है। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न प्रांतों से सैकड़ों धावक शामिल हो रहे हैं। कल सुबह 7:00 बजे से विभिन्न श्रेणियों की दौड़ शुरू होगी। सबसे पहले 21 किमी की मुख्य दौड़ होगी जिसमें 210 लोगों ने पंजीकरण कराया है। इसके बाद 7:05 बजे बच्चों की 4 किमी दौड़ (250 पंजीकरण), 7:15 बजे 5 किमी दौड़ (200 पंजीकरण) और 7:25 बजे 10 किमी की दौड़ (240 पंजीकरण) आयोजित होगी। इसके अतिरिक्त ‘रन फॉर फन’ श्रेणी में 500 लोग हिस्सा लेंगे। आयोजन स्थल पर हस्तशिल्प के दो स्टॉल भी लगाए गए हैं।इस भव्य आयोजन के मुख्य अतिथि न्यायाधीश मनोज तिवारी रहेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में पालिकाध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल, पर्यटन सचिव धीराज गर्भ्याल, एलआईसी के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक आलोक कुमार सैनी और ओलंपियन लतिका भंडारी शामिल रहेंगे। संस्था ने प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले के भूमियाधार क्षेत्र में ग्रामीणों ने सड़क की मांग को लेकर किया धरना प्रदर्शन, रोड नहीं तो वोट नहीं के लगाए नारे

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad