उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 774वे दिन भी जारी रहा।

नैनीताल । उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 774वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 774वे दिन रक्षाबंधन के पावन पर्व पर डीडीहाट स्थित अपने आवास परिसर में अपनी माता लीलावती गुरुरानी के आशीर्वाद के साथ अपने स्वर्गीय पिता तारा दत्त गुरु रानी की स्मृति में स्मृति पौध लगाया।
लीलावती गुरुरानी ने कहा कि प्रकृति के संरक्षण के लिए सभी को आगे आना चाहिए और विशेष पर्वों पर पौधारोपण करना चाहिए।
दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।