नैनीताल में रक्षाबंधन पर धूमधाम के साथ मनाया गया

नैनीताल । भाई बहन का पवित्र त्योहार रक्षाबंधन यहां मनाया गया इस मौके पर बहनों ने अपने भाई की कलाइयों पर रखी बात कर आशीर्वाद लिया । इस अवसर पर घरों में विशेष पकवान भी बनाए गए थे नगर के तल्लीताल व मल्लीताल बाजारों में मिठाइयों की दुकानों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ भी लगी हुई थी रक्षाबंधन पर परिवहन निगम की बसों में महिलाओं के आने जाने की सुविधा निशुल्क थी । नगर के मां नयना देवी मंदिर परिसर में आज श्रावण पूर्णिमा एवं रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सामूहिक श्रावणी उपाकर्म, यज्ञोपवीत पूजन तथा ऋषि तर्पण कार्यक्रम श्रद्धा और रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुआ। इसके उपरांत विद्वान आचार्यों के मार्गदर्शन में मुख्य वेदी पर विधि-विधान से पूजन कराया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री राजीव लोचन साह उपसचिव श्री प्रदीप कुमार शाह कमल जोशी राजीव गुर्रानी सहित कर्मचारी आचार्य जुटे रहे

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अकादमिक आउटरीच के तहत जमुना प्रसाद मेमोरियल कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया डीएसबी परिसर के प्राणी विज्ञान विभाग का भ्रमण
Ad Ad Ad