तृतीय सोपान शिविर में रंगारंग साँस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

नैनीताल l भारत स्काउट एवं गाइड जिला संस्था नैनीताल द्वारा आयोजित तृतीय सोपान प्रशिक्षण एवं जांच शिविर के तृतीय दिवस के शिविराग्नि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप मे हल्द्वानी के महापोर डॉo जोगेंद्र पाल सिंह रोतेला ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

मुख्य अतिथि के रूप में अपने उद्बोधन में उन्होंने स्काउट गाइड के अनुशाशन की विशेष सराहना की। इस अवसर पर अतिथियों के रूप मे उपस्थित महापोर सहित विनोद जायसवाल, सूरज तिवारी, ललित जोशी को स्थल संयोजक सैंट पॉल की शैक्षिक निदेशक जीन रोल्सटन एवं पूर्व प्रदेश सचिव नरेंद्र शाह, स्काउट संस्था की तरफ से आर एस जीना, चंद्र लाल, महेंद्र सैनी आदि द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष डाo गोकुल मर्तोलिया, एवं हल्द्वानी के ब्लॉक अध्यक्ष मदन गिरी गोस्वामी भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  समाजशास्त्र विभाग, डी.एस.बी. परिसर, कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल के लिए हर्ष का विषय है कि विभाग की 3 शोध छात्राओं मृणाल शाह, अचला पनेरू और मेघा शर्मा ने UGC-NET परीक्षा उत्तीर्ण की

शिविर के कैम्प फायर में ब्लॉक वार रंगा रंग साँस्कृतिक कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहे, कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव आर एस जीना द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ ने कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के नवनियुक्त कुलपति प्रो सतपाल बिष्ट के कार्यभार ग्रहण करने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है

शिविर के सफल संचालन में जिला संगठन आयुक्त चंद्र लाल, सीमा सेन, प्रशिक्षण आयुक्त महेंद्र सैनी, प्रशिक्षकों के रूप में डॉo हिमांशु पांडे, जीत पाल कठीत, राजीव शर्मा, हरीश पाठक, उमेश तिवारी, सरिता सामंत, शबनम, लीला जोशी, सुशीला जोशी, गीता लोहनी सहित यूनिट लीडर के रूप मे कुंदन सिंह, गौरी शंकर कांडपाल, दीपा तिवारी, चन्द्रकला, भुवन, भूपाल मेहता एवं रोवर रेंजर द्वारा सहयोग किया जा रहा है।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad