नगर के प्रतिष्ठित ऑल सेंट्स कॉलेज में शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम आयोजित किया गया

नैनीताल l ऑल सेंट्स कॉलेज, नैनीताल का सभागार संगीत की मधुर ध्वनि से गुंजायमान रहा।
इस अवसर पर स्पिक् मेकै संस्था( युवाओं के बीच भारतीय शास्त्रीय संगीत और संस्कृति के प्रचार के लिए समाज ) के तत्त्वधान मे शाष्त्रीय संगीत के महान ज्ञाता व अमेरिका, इंग्लैंड, रोम, फ्रांस जैसे देशों व हॉवर्ड और ऑक्सफोर्ड जैसी यूनिवर्सिटियों मे प्रस्तुति दे चुके डॉ मैसूर मंजुनाथ ने कक्षा 6 से 12 तक के छात्राओं के बीच राग हिंडोला पर आधारित पल्लवी संगीत वायलिन पर प्रस्तुत किया।
भाव विभोर कर देने वाली इस प्रस्तुति के दौरान मृदंग मे श्री अनिरुद्ध एस, मोर्चिंग मे श्री टी ए रामानुजन व वायलिन पर श्री सुमंथ मंजुनाथ ने डॉ मैसूर मंजुनाथ की संगत की। सभी संगीतज्ञों ने सुर और ताल की ऐसी जुगलबंदी पेश की कि सभी मंत्रमुग्ध हो गए। साथ ही सभी ने एकल प्रस्तुति देकर समा बाँध दिया।
विश्वविख्यात् संगीतज्ञ डॉ मंजुनाथ ने छात्राओं को वायलिन के तकनीकी पहलू से भी रूबरू कराया और भारतीय शाष्त्रीय संगीत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संगीत की की भी सीमा नही होती और वह संगीत ही है जो कि पूरे विश्व को जोड़े हुए और सभी को आनंद प्रदान करता है। साथ ही छात्राओं से हमेशा शाष्त्रीय संगीत से जुड़े रहने का प्रयास करने का अनुरोध किया। संगीतज्ञों की टीम ने कार्यक्रम का समापन रघुपति राघव राजा राम भजन के साथ किया।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका श्रीमती संगीता बिष्ट व छात्रा अरुसा बजाज ने किया।
इस से पहले डॉ मंजूनाथ व उनकी टीम ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विद्यालय प्रशासन ने सभी संगीतज्ञओं को धन्यवाद ज्ञापित कर प्रतीक चिन्ह भेंट किये।
इस दौरान विद्यालय की छात्राएं, शिक्षकगण, स्पिक् मैके संस्था के श्री सूरज व डॉ मंजुनाथ के परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।












