चीता मोबाइल तल्लीताल ने फिर किया गुड वर्क, नैनीताल पुलिस का नाम किया फिर रोशन

नैनीताल l मामला कुछ इस प्रकार है की ग्रेटर नोएडा के सैलानी दंपती रितु श्रीवास्तव नैनीताल घूमने के लिए आए थे, 9 मार्च को पाइंस एडवेंचर पार्क घूमने के लिए गए थे वहां से लौटते वक्त अपना पर्स वही भूल गए, काठगोदाम रेलवे स्टेशन में जाकर उनको पता चला की पर्स उनका वही छूट गया उस पर्स में उनकी सारी आईडी, उनके रुपए और सबसे इंपॉर्टेंट एक सर्विस आईडी भी थी जिसके बगैर ऑफिस में एंट्री मिलना ही मुश्किल था, दंपति के दौरा यह बात टैक्सी चालक को बताई और टैक्सी चालक से चीता तल्लीताल शिवराज राणा का नंबर लिया गया, राणा द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए पर्स को बरामद किया गया, और सही सलामत y t d o कोरियर के माध्यम से आज ग्रेटर नोएडा भिजवा दिया गया और कोरियर की रसीद पर्यटक को व्हाट्सएप कर दी गई…खोया पर्स पाकर और नैनीताल पुलिस द्वारा इतनी मदद पाकर पर्यटकों ने उत्तराखंड पुलिस का दिल से आभार व्यक्त किया है l












