निरंतर प्रगति के पथ पर कूर्मांचल बैंक

नैनीताल l राज्य का पहला इंटरनेट सेवा देने वाला बैंकर्स बना यह बैंक। गत वित्तीय वर्ष में बैंक ने किया 3609.95 करोड़ का कारोबार किया। कूर्मांचल बैंक राज्य के सहकारी बैंकों में इंटरनेट सेवा देने वाला बैंक बन गया है। आरबीआई इंटरनेट सेवा की अनुमति प्रदान कर दी है। गत वित्तीय वर्ष में बैंक ने 3609 करोड़ का कारोबार का कारोबार किया। बैंक अध्यक्ष विनय साह में शनिवार को पत्रकारों को यह जानकारी दी।
बैंक के प्रधान कार्यालय सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में श्री विनय साह ने कहा कि वर्तमान में इंटरनेट सेवा ग्राहकों की सख्त जरूरत बन गई है। जिसे ध्यान में रखते बैंक को इंटेनेट सेवा उपलब्ध कराने के लिए बैंक निरंतर प्रयासरत था। जिसके चलते बैंक प्रबंधन इस जरूरत की पूर्ति कराने में सफल हो पाया है। इच्छुक ग्राहकों को इंटरनेट से उपलब्ध करा दी जाएगी। इस सेवा के शुरू होने से बैंक व ग्राहकों को लाभ होगा। वर्तमान में बैंक के ऐप के जरिए ग्राहक अपने खाते का ब्यौरा देख सकता है। बैंक पहले से ही कई शहरों में एटीएम सुविधा दे रहा है। ग्राहकों को प्रतिमाह ब्याज भी दे रहा है। बैंक भारतीय रिजर्व बैंक के सभी मानकों की पूर्ति करते आ रहा है। जिसके चलते बैंक निरंतर अपने कारोबार में बढ़ोतरी कर रहा है। बैंक गत वर्ष मानक के अनुसार सकल एनपीए को सीमित करने में सफल रहा, 2.10 फीसद रहा। इस अवसर बैंक सचिव अक्षय साह ने बैंक की अन्य सुविधाओं पर प्रकाश डाला। वार्ता में बैंक अधिकारी अखिल साह व सुनील लोहनी मौजूद थे। श्री साह ने बताया कि इस वर्ष बैंक नए लक्ष्यों को लेकर कार्य कर रहा है। आरबीआई के नियमों के साथ इस वर्ष बैंक नया आयाम पैदा करेगा।












