महर्षि विद्या मंदिर में छात्रों ने गुरू पूजन कर भावातीत ध्यान किया

नैनीताल। महर्षि विद्या मंदिर ताकुला नैनीताल में शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। वैदिक गुरु परंपरा का अनुपालन करते हुए प्रभारी प्रधानाचार्य हरीश सिंह बिष्ट के नेतृत्व में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान छात्रों ने गुरू पूजन के साथ ही भावातीत ध्यान भी किया।
यहां आयोजित धार्मिक कार्यक्रम की शुरूआत गुरु पूजन से की गई। इसके बाद दीप प्रज्वलन कर बुद्ध पूर्णिमा मई गई। इस बीच सभी ने प्रणायाम, योगासन एवं भावातीत ध्यान किया। छात्र -छात्राओं ने गुरु वंदना, भजन, श्लोक आदि की मनमोहक प्रस्तियां पेश कीं। प्रभारी प्रधानाचार्य हरीश सिंह बिष्ट ने बुद्ध पूर्णिमा के बारे में छात्रों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि बुद्ध पूर्णिमा बौद्ध धर्म में आस्था रखने वालों का एक प्रमुख त्यौहार है। यह बैसाख माह की पूर्णिमा पर मनाया जाता है। जहां बुद्ध पूर्णिमा का पर्व बौद्ध अनुयायियों के लिए खास महत्व रखता है, तो वहीं हिंदुओं के लिए भी इस दिन की अलग मान्यता है। बुद्ध पूर्णिमा के दिन ही गौतम बुद्ध का जन्म लुंबिनी में हुआ था। इसी दिन उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। और इसी दिन उनका महानिर्वाण भी हुआ। भगवान बुद्ध का जन्म ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण, ये तीनों वैशाख पूर्णिमा के दिन ही हुए। इस मौके पर विद्यालय की शिक्षिका कल्पना कनवाल, दीपा बिष्ट, दीपिका गैलाकोटी, मोनिका भट्ट, रेखा भट्ट, अभय जोशी, खष्टी सिजवाली, ममता रौतेला, पूजा रौतेला, निर्मल बिष्ट, आशा आर्य, मनोज जोशी आदि रहे।












