नोएडा में आर्य कार्यकर्ता बैठक सम्पन्न आर्य युवक चरित्र निर्माण शिविर 3 जून से एमिटी सेक्टर 44 नोएडा में मातृ पितृ भक्त, ईश्वर भक्त,देश भक्त युवाओं का निर्माण करेंगे-राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य

नैनीताल l केन्द्रीय आर्य युवक परिषद की आर्य कार्यकर्ता बैठक आर्य समाज सेक्टर 33,नोएडा में सोल्लास संम्पन्न हुई।बैठक में निश्चय हुआ कि आगामी ग्रीष्मावकाश में युवा पीढ़ी को मातृ-पितृ भक्त,ईश्वर भक्त व देश भक्त निर्माण करने का अभियान चलाया जाएगा।

केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि आज चरित्रवान, संस्कारित,सुसंस्कृत युवाओं का निर्माण करना हमारी प्राथमिकता रहेगी।आज वृद्धाश्रम खुल रहे हैं यह चिंता का प्रश्न है कि नई पीढ़ी में माँ बाप की सेवा भावना में कमी आयी है।उन्होंने विशाल आर्य युवा चरित्र निर्माण शिविर 3 जून से 11 जून 2023 तक
एमिटी इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 44, नोएडा आयोजित करने की जानकारी दी।शिविर में 12 वर्ष से 18 वर्ष तक के युवक लिए जायेंगे उन्हें योगासन,दंड बैठक,लाठी, जुडो कराटे,बॉक्सिंग व आत्म रक्षा शिक्षण दिया जायेगा व वैदिक संस्कृति की जानकारी दी जायेगी।शिक्षाविद डा. अमिता चौहान वा डा. अशोक कुमार चौहान के सानिध्य में यह शिविर चलेगा।इसके साथ योगसाधना शिविर भी चलेगा।इसके साथ ही देश के विभिन्न स्थानों पर भी शिविर लगेंगे व युवा संस्कार अभियान चलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलिकोट में स्वास्थ्य विभाग का अभियान तेज, सीएमओ डॉ. रश्मि पंत की निगरानी में जारी स्वास्थ्य सेवाएं, 383 लोगों की जांच, 54 ब्लड सैंपल लिए; 3 मरीज भर्ती, दिल्ली के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने भी लिया मरीजों का हाल

वैदिक विद्वान डॉ. जयेन्द्र आचार्य ने हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया।बैठक का कुशल संचालन आर्य नेत्री गायत्री मीना ने किया।

राष्ट्रीय मंत्री प्रवीण आर्य ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए गाजियाबाद से 20 युवक व ध्यान योग साधक भेजने की घोषणा की।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिवस पर नैनीताल में हुआ विशेष कार्यक्रम

प्रमुख रूप से कप्तान अशोक गुलाटी, ब्रिगेडियर महापात्र, अजेंडर शास्त्री,अंकुर आर्य आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad