नैनीताल के प्रतिष्ठित ऑल सेंट कॉलेज में लेबर डे पर हुए कई कार्यक्रम

नैनीताल l नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय ऑल सेंट्स कॉलेज नैनीताल मे प्रधानाचार्य दिवस व पर जहाँ प्रधानाचार्या श्रीमती जरमाया ने कक्षा 1 की छात्रा नंदा देवी साह को नन्ही सी उम्र मे 13,000 फीट ऊँची पर्वत श्रृखंला, चित्रशिला फतह करने पर बधाई दी व उत्साहवर्धन किया और साथ ही उन्होंने नन्ही नंदा की इस कामयाबी पर हर्ष ज़ाहिर कर उसे गले से लगा लिया व उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की वहीं इस मौके पर छात्राओं ने अपनी प्रधानाचार्या श्रीमती जरमाया को उनकी महत्वपूर्ण, सजग एवं स्वार्थरहित भूमिका के लिए कृतज्ञता प्रकट करते हुए पुष्प व अपने हाथों से बनाया कार्ड भेंट किया।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलीकोट परिक्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम हेतु शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित, 32,000 लीटर जल वितरित

विद्यालय मे आंतराष्ट्रीय श्रमिक दिवस भी मनाया गया । इसके तहत कक्षा 12 की छात्राओ ने विद्यालय के रसोईघर में कर्मचारियों का हाथ बंटाया और सभी बच्चों के लिए भोजन बनाया और परोसा । इसके अलावा सभी कर्मचारियों को भी यह भोजन वितरित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  आरएसएस ने सीआरएसटी इंटर कॉलेज में कराया युवा खेल सम्मेलन, 200 युवाओं ने दिखाया दमखम

वहीं प्रधानाचार्या श्रीमती जरमाया ने इंटरनेशनल लेबर डे के तहत सभी कर्मचारियो को धन्यवाद ज्ञापित किया एवं उनके कार्य के लिए उनकी सराहना की।

सभी कर्मचारियों ने भी प्रधानाचार्या को तहे दिल से शुक्रिया अदा किया।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad