भाजपा के 6 नामित सदस्य बने

नैनीताल । भारतीय जनता पार्टी ने नगर पालिका नैनीताल के लिए 6 नामित सभासदों की नियुक्ति कर दी है जिनमें भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट ,विमल बिष्ट, दीपिका बिनवाल,मीनू बुधलाकोटी,विवेक वर्मा व मनोज पंवार शामिल है । जिसमे पूर्व भाजपा अध्यक्ष आनंद बिष्ट की दूसरी बार सभासद नियुक्त किया गया है। अब नगर पालिका में 21 सभासद हो गए हैं ।